डीआईजी रामकृष्ण साहू के नेतृत्व एवं निर्देशन में बेमेतरा पुलिस रात में दिखे सड़को पर, घड़ी चौक सहित चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर की गई वाहनों की सघन जांच

ब्रिथएनालाइजर मशीन से की गई शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच व चालानी कार्रवाई  

“सशक्त एप” से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु की गई 450 वाहनों की जांच 

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 41 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 35 से 11800 रु समन शुल्क और 06 प्रकरण न्यायालय पेश  
बेमेतरा 15 मार्च 2026 - अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के नेतृत्व एवं निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान शहर के प्रमुख स्थानों घड़ी चौक, सिंघौरी शीतला मंदिर, नवागढ़ तिराहा, कोबिया चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। 
     इसी क्रम में 14 मार्च 2026 की रात्रि को जिले के राजपत्रित अधिकारी डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उइके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखों तथा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों निरीक्षक सोनल ग्वाला, चंद्रदेव वर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, लेखराम ठाकुर, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, राजकुमार साहू, राकेश साहू, डीएल सोना, असीम कीर्तनिया, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, जितेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार क्षत्री, दीनानाथ सिन्हा, रघुवीर सिंह, माधव सिंह साहू सहित सभी थाना/चौकी, रक्षित केन्द्र, साइबर सेल, पुलिस कार्यालय, विभिन्न शाखाओं व यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
        अभियान के दौरान होटल, लॉज, ढाबा, एटीएम, बैंक, बस स्टैंड, प्रतीक्षालय, संवेदनशील क्षेत्रों, वारंटियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अड्डेबाजी स्थलों की भी जांच की गई। साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की लगातार सघन चेकिंग की गई तथा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में समझाइश दी गई।
इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाना तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
    “सशक्त एप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की गई। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ द्वारा इस एप के माध्यम से कुल 450 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 41 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।जिसमें 35 प्रकरण में 11800 रूपये समन शुल्क लिया गया एवं 06 प्रकरण न्यायालय पेश की जा रही है। 

मशीन से जांच - चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तथा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 
अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। 
     यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।