धान के मूल्य की अंतर राशि का समय पर भुगतान होना किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान का हैं प्रतीक - जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह बेरला में मुख्य अतिथि जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी हुई शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 फरवरी 2026 - जिलें के नगर पंचायत बेरला स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में दिनांक 28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 
   इस अवसर पर बताया गया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप किसानों को धान के मूल्य के अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त प्रदान करने का संकल्प पूरा किया गया है। 
    28 फरवरी को राशि जारी होते ही प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में सीधे सहायता राशि पहुँचने लगी, जिससे किसानों में उत्साह और संतोष का वातावरण देखा गया। 
कृषि अधिकारियों ने जानकारी दी कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के लगभग 24 लाख 28 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर 141 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। किसानों को उनके धान का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है, जो देश में सर्वाधिक बताया जा रहा है। इस योजना का लाभ धान बेचने वाले सभी किसानों को प्राप्त होगा।  
   कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को 1032484 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान हुई।   
      इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा उनका सम्मान और समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के कल्याण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु अंतिम पंक्ति में खड़े किसान तक लाभ पहुँचाना है। 
     उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी और किसान हितैषी शासन की स्थापना हुई है, जहाँ योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के खातों में पहुँच रहा है। यह सरकार केवल घोषणाएँ नहीं करती, बल्कि समयबद्ध तरीके से उन्हें जमीन पर उतारकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती है।  
      जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तिवारी ने कहा कि धान के मूल्य की अंतर राशि का समय पर भुगतान किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान का प्रतीक है। इससे किसानों को आगामी फसल की तैयारी, कृषि आदानों की खरीद और पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ का किसान और अधिक समृद्ध तथा सशक्त बनेगा। 
   कार्यक्रम के अंत में किसानों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह सहायता आगामी कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। 
      समारोह में जनप्रतिनिधि, मंडी समिति के सदस्य, कृषि विभाग के अधिकारी तथा भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिहा, मंडल अध्यक्ष भाजपा डोमेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल, जनपद सदस्य रेखा पोषण सिन्हा, बेरला नगर पंचायत अध्यक्ष विशालराज देसलहरे, बेरला सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष शैलेश महेश्वरी, बेरला जनपद सीईओ दीप्ति मंडावी, पूर्व महामंत्री नरेंद्र वर्मा, यतीश द्विवेदी, जनपद सदस्य नीरज सिंह राजपूत, बेरला पार्षद शिवझरी सिन्हा, भाजपा मंडल उपा अध्यक्ष विमला कुर्रे, सुनील राजपूत, पुष्पा वर्मा, बेरला सरपंच संघ अध्यक्ष पिंटू सिन्हा एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।