प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बेमेतरा का मासिक बैठक व होली मिलन समारोह 8 मार्च को दोपहर 01 बजे दुर्ग रोड स्थित कसार पेट्रोल पंप के सामने कुर्मी भवन में रखा गया है। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि उक्त बैठक में प्रांतीय बैठक की जानकारी व होली मिलन समारोह आयोजित होना है। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से अनुरोध किया है कि अपना अमूल्य समय निकाल कर होली मिलन समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।