बेमेतरा पुलिस ने “सशक्त एप’’ से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु 50 वाहनों का किया चेकिंग

यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट में 22 वाहन चालकों से ली गई 7200 रु समन शुल्क  

शराब सेवन कर वाहन चलाने वाला 01 वाहन चालक न्यायालय पेश करने पर हुआ 10000 रु अर्थदंड 

बेमेतरा पुलिस वाहनों की जांच में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर वाहन चालको पर कर रहा सख्त चलानी कार्रवाई 
बेमेतरा 21 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं। साथ ही अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
     इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने, जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
इसी क्रम में “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 20 मार्च 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 50 वाहन, कुल 50 वाहनों की चेकिंग की गई। 
        इसी क्रम में 20 मार्च 2026 को चौकी मारो 02 चालान में 02 वाहन चालको, यातायात बेमेतरा 20 चालान में 20 वाहन चालको, कुल 22 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें बिना सीट बेल्ट, घातक तरीके से वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना लायसेंस एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कुल 22 प्रकरण में 7200 रूपये समन शुल्क लिया गया।  

अपील - यातायात पुलिस टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शराब पीकर नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 01 वाहन चालक के विरुद्ध 01 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया, जहां वाहन चालक के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। 01 प्रकरण में 10000 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन लाल साहू, रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक दौलत राम वर्मा, आरक्षक पारसमणी साहू, राजेश राजपूत सहित सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे। 

   यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और कुछ मामलों में आवश्यकतानुसार वाहन जब्त किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान बचाना है, क्योंकि नशे के हालत में वाहन चलाना सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। 

अपील - बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी गाडी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया। 
       बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।