होली त्यौहार के दृष्टिगत डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर माईनर एक्ट में 38 व आबकारी एक्ट में 28 आरोपियों पर कार्यवाही

जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशीली पदार्थो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 मार्च 2026 - आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं। साथ ही अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
       इसी क्रम में 28 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न थाना/चौकी में होली त्यौहार से ठीक पहले सख्त कार्यवाही करते हुए आबकारी एक्ट के मामले में 28 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जिसमें अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने, आम जगह पर शराब सेवन करने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 28 आरोपियों 01. पुष्पराज कौशल उम्र 27 वर्ष निवासी पेन्ड्रावन थाना परपोडी, 02. परदेशी देवांगन उम्र 49 वर्ष निवासी भेडनी, 03. धर्मेन्द्र सिन्हा उम्र 24 वर्ष निवासी टिपनी थाना खम्हरिया, 04. प्रकाश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी टीपनी खम्हरिया, 05. फेकु राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बेलतरा, 06. केदार साहू उम्र 38 वर्ष निवासी कटाई थाना चंदनू, 07. भानू प्रताप देवांगन उम्र 44 वर्ष निवासी बेरला, 08. सूरज नेताम उम्र 31 वर्ष निवासी रामपुर, 09. आनंद राम गंधर्व उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड 11 बेरला, 10. हीरालाल देवांगन उम्र 35 वर्ष निवासी बेरला, 11. प्रीतोष सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी नवागांव कला, थाना दाढी, 12. दीनदयाल साहू उम्र 55 वर्ष निवासी दाढी, 13. मेला सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी जंगलपुर, 14. भारत निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी रजकुडी, 15. दिवाकर निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी रजकुडी, 16. चेतन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी रजकुडी थाना बेमेतरा, 17. इंद्रजीत नवरंगे उम्र 26 वर्ष निवासी दमई, थाना बेमेतरा, 18. कृष्णा यादव उम्र 46 वर्ष निवासी कंदई, 19. लाला साहू उम्र 25 वर्ष निवासी देवरबीजा, 20. राजेश निर्मलकर उम्र 33 वर्ष निवासी देवरबीजा, 21. सत्येन्द्र दास मानिकपुरी निवासी टेमरी, 22. बंटी मांत्रे उम्र 22 वर्ष निवासी टेमरी, 23. शंकर लाल निषाद उम्र 34 वर्ष निवासी करमसेन, थाना नांदघाट, 24. माखन बंजारे उम्र 40 वर्ष निवासी कापापारा मारो, 25. मनोज जांगडे उम्र 29 वर्ष निवासी मातापारा नवागढ, 
26. सौखी महिलांग उम्र 37 वर्ष निवासी तिलकापारा नवागढ, 27. प्रीतम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी घठोली थाना नवागढ, 28. कुलदीप चतुर्वेदी निवासी कौडीया थाना नवागढ जिला बेमेतरा के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
       इसी क्रम में 28 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न थाना/चौकी में होली त्यौहार से ठीक पहले कडी कार्यवाही, माईनर एक्ट के तहत 38 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं। जिसमें थाना बेमेतरा में 05 प्रकरण में 05 व्यक्ति, थाना खम्हरिया में 05 प्रकरण में 05 व्यक्ति, थाना बेरला में 17 प्रकरण में 17 व्यक्ति, थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, चौकी मारो में 06 प्रकरण में 06 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 02 प्रकरण में 04 व्यक्ति, के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 36 प्रकरण में 38 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। 

अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। कानून व्यवस्था भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। 

समाज पर सकारात्मक प्रभाव - उक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशीली पदार्थो में संलिप्त व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। 

पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”