पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 हेतु पंजीयन तिथि बढ़ी

विद्यार्थियों को मिला अतिरिक्त अवसर 
बेमेतरा 23 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन पंजीयन की तिथि में वृद्धि कर दी गई है। इससे हजारों विद्यार्थियों को आवेदन का एक और मौका मिलेगा। 
           राज्य के शासकीय एवं अशासकीय आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक एवं जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र छात्र अब निर्धारित नई तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। 
      विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। 
   विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन (नवीन एवं नवीनीकरण) 23 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक, संस्थाओं द्वारा Proposal Lock कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को प्रेषण 23 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक, शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा Sanction Order Lock 23 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 
   विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। यदि समय सीमा के भीतर आवेदन या आवश्यक कार्यवाही पूर्ण नहीं की जाती है और विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुखों की होगी।