डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा “सशक्त एप’’ से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु 126 वाहनों का चेकिंग

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 36 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही 

आम जगह में धुम्रपान करने वाले 452 पर कोटपा एक्ट एवं 02 पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 मार्च 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं। साथ ही अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थाई वारंटियों, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
    इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने, जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
    इसी क्रम में “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 12 मार्च 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहों में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौकी कंडरका में 86 वाहन, यातायात बेमेतरा में 40 वाहन, कुल 126 वाहनों की चेकिंग की गई। 
    इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को थाना साजा 06 चालान में 06 वाहन चालको, चौकी देवकर 22 चालान में 22 वाहन चालको, यातायात बेमेतरा 08 चालान में 08 वाहन चालको, कुल 36 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 
       इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना नवागढ़ 50 प्रकरण, थाना खम्हरिया 200 प्रकरण, थाना साजा 19 प्रकरण, थाना परपोड़ी 20 प्रकरण, चौकी देवकर 66 प्रकरण, चौकी कंडरका 97 प्रकरण, कुल 452 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। 
        इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को थाना खम्हरिया एवं चंदनू में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 02 प्रकरण में 02 आरोपी 01. सुभाष कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी लिमतरा थाना सिमगा, 02. नोहर साहू उम्र 32 वर्ष निवासी खम्हरिया जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करे, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। पीकअप, माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।