बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

लंबित प्रकरणों का खानापूर्ति ना कर उनके निराकरण में समयावधि का करें कड़ाई से पालन, पूर्ण ना करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं कि अध्यक्षता मे समय-सीमा बैठक संपन्न 

पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के दिए सख्त निर्देश, जनहित के मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। इस दौरान सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित प्रकरणों के निराकरण में निर्धारित समयावधि का कड़ाई से पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की खानापूर्ति न की जाए। कलेक्टर ने कहा कि प्रकरणों का निपटारा केवल औपचारिकता न हो, बल्कि प्रत्येक आवेदन का पारदर्शी, तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत करें। 

लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा 
बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित आवेदनों, शिकायतों एवं पत्राचार की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने उन फाइलों और आवेदनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जो लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनहित के कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश भी दिए गए। 

जनसुनवाई आवेदनों पर विशेष फोकस
कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए पूछा कि आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का फीडबैक आवेदक तक पहुंचे तथा समाधान की जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज की जाए। जन शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। 

शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश 
बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विशेष रूप से निम्न योजनाओं आयुष्मान कार्ड निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन वितरण), जल जीवन मिशन, अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा जिले में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। 

विकास कार्यों की प्रगति पर जोर 
जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता तीनों का संतुलन आवश्यक है। 

पूर्व बैठक के निर्देशों की पुनरावृत्ति 
बैठक के दौरान पूर्व में आयोजित समय-सीमा बैठकों में दिए गए निर्देशों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि पहले दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट रूप से प्रस्तुत की जाए तथा अधूरे बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होंने दोहराया कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समाधान है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिला प्रशासन जनहित के मामलों में पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 82 वाहन चालको से ली गई 23400 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से 145 वाहनों का चेकिंग  आबकारी एक्ट में 07 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - पुलि...