खाद्य मंत्री बघेल ने टीबी मुक्त भारत हेतु दिलाया सामूहिक शपथ

समाधान शिविर स्थल मोहरेंगा में शामिल हुए मंत्री 
बेमेतरा 5 मई 2026 - बेमेतरा जिला अंतर्गत ग्राम मोहरेंगा में आज दिनांक 5.5.26 को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहें। उन्होंने मोहरेंगा शिविर स्थल पर जिला बेमेतरा अंतर्गत चल रही 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर उपस्थित सभी लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई। उक्त शिविर में मंत्री के साथ कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई सहित अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण की उपस्थिति रही, जिनके द्वारा भी टीबी मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ लिया गया।