बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

जर्जर मोहभट्ठा भेड़नी सड़क मार्ग व पुल का पीएमजीएसवाय बेमेतरा ईई ने किया निरीक्षण

भेजा गया हैं सड़क रिनिवल व पुल निर्माण का प्रस्ताव - ईई 

दो धार्मिक स्थलों संडी, सलधा से आवागमन का दबाव 

जर्जर पुल पर धान, मुरम की ट्रैकों के पार होने से बढ़ा खतरा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग बेमेतरा के ईई मुकेश सागरकर ने जिलें के बेरला ब्लाक के मोहभट्ठा भेड़नी सड़क मार्ग का आज मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने उक्त सड़क मार्ग में सड़क व पुल का निरीक्षण कर जायजा लिया, जो कि अत्यंत जर्जर हो चुका हैं। ज्ञात हो कि मोहभट्ठा भेड़नी सड़क मार्ग सड़क के साथ पुल (सलधा डडजरा) भी अत्यंत खस्ता हाल हैं। जिस पर सुरक्षित आवागमन करना संभव नहीं हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के द्वारा सूचना एवं शिकायत किए जाने पर उन्होंने इस जर्जर हो चुके सड़क मार्ग का स्वयं निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान ईई पीएमजीएसवाय बेमेतरा मुकेश सागरकर ने बताया कि सड़क मार्ग के रिनिवल व पुल निर्माण का प्रस्ताव विभाग के उच्च कार्यालय को भेजा जा चुका हैं, स्वीकृति की प्रतीक्षा है। जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होंगी तत्काल कार्य कराया जाएगा। आज के निरीक्षण में सड़क का जायजा लिया गया हैं, इसकी वास्तविक स्थिति का डाटा उच्च कार्यालय व अधिकारियों को भेजकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। 
मार्ग में हैं दो संडी, सलधा धार्मिक स्थल   
ज्ञात हो कि इस मोहभट्ठा भेड़नी सड़क मार्ग पर ग्राम संडी में सिद्धी माता का मंदिर एवं ग्राम सलधा में सपाद लक्षेश्वर धाम स्थित हैं, जो कि दोनों ही इस क्षेत्र का विशेष धार्मिक स्थल हैं, जहां पर हमेशा श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता हैं। 

जर्जर पुल पर धान, मुरम ट्रैकों के पार होने से बढ़ा खतरा 
मोहभट्ठा भेड़नी सड़क मार्ग पर सलधा सोसायटी हैं। जहां पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई है। अब उन धानों का परिवहन किया जा रहा हैं। जो कि सलधा डडजरा जर्जर पुल से पार होता हैं, जिसमे पार होने से हमेशा बड़े हादसे होने का खतरा बना हुआ हैं। वहीं धान परिवहन के अलावा मिट्टी मुरम भरी हाईवा गाड़ियां भी इस पुल से पार होती हैं। जिस कारण लोड गाड़ियों के गुजरने से पुल धीरे धीरे क्षतिग्रस्त होता जा रहा हैं। इस कारण कभी भी किसी बड़े हादसे व दुर्घटना को नकारा नहीं जा सकता। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 82 वाहन चालको से ली गई 23400 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से 145 वाहनों का चेकिंग  आबकारी एक्ट में 07 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - पुलि...