गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

पूर्व विधायक डॉ चेतन सिंह वर्मा के जयंती पर कंतेली में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

सीएचएमओ एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन पर आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 35 यूनिट रक्त डोनेट 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - बेमेतरा स्वास्थ्य विभाग के जिला चिकित्सालय बेमेतरा में खून की कमी से जूझ रहे हितग्राही, उच्चोखिम गर्भवती महिलाओं, सिकलसेल एनिमिया, दुर्घटना कारण अधिक रक्तस्त्राव आदि कारणों से आये मरीज को रोजाना रक्त की आवश्यकता बनी रहती है, जिसके पूर्ति हेतु कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक एवं विभिन्न समाज सेवी संस्था के माध्यम से रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तपूर्ति किया जाता है। 
  इसी तारतम्य में 18 फरवरी को डॉक्टर चेतन सिंह वर्मा पूर्व विधायक के जयंती के अवसर पर सिंघरौर कुर्मी समाज के तत्वाधान एवं जिला चिकित्सालय बेमेतरा द्वारा कंतेली बेमेतरा मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 35 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। यह रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमृतलाल रोहड़ेकर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर प्रभारी रक्त संक्रमण अधिकारी डॉ पीआर पोपटानी के उपस्थिति में संपन्न हुआ। 
उक्त कार्यक्रम में डॉ प्रवीण वर्मा, राजेंद्र वर्मा अध्यक्ष, खेमराज वर्मा उपाध्यक्ष, हेमसिंह वर्मा कोषाध्यक्ष, ललित वर्मा सचिव, श्रीमती रीना मिथिलेश वर्मा उपाध्यक्ष सहित पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर पीआर पोपटानी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, हरिशंकर एमएलटी, धनु वर्मा एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लडबैंक परामर्शदाता, विनेश्वर जायसवाल एसटीआई परामर्शदाता, वाहन चालक रामचरण आदि सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं को शिविर में रक्तदान करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया। 

श्रमिकों के परिवारों की शिक्षा, सुरक्षा को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य है श्रमिक परिवारों को मजबूती प्रदान करना - श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा

श्रमिकों के पंजीयन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने किए जा रहे हैं निरंतर प्रयास - जिला पंचायत बेमेतरा सीईओ श्रीमती प्रेम...