सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर गुधेली के चोरी मामले में नगद, गहने सहित चोर गिरफ्तार

चौकी कंडरका पुलिस टीम की चोरी मामले पर कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी कंडरका पुलिस टीम ने एक चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  
      प्रार्थी रामखिलावन साहू उम्र 38 वर्ष निवासी गुधेली पुलिस चौकी कंण्डरका थाना बेरला जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.01.2026 को जिला सहकारी बैंक शाखा भिंभौरी से घरेलू खर्च के लिए स्वंय के खाते से 1 लाख रूपया निकाला था तथा घर में पहले से रखा हुआ 32 हजार 500 रूपया और मेरी साली का चांदी का करधन वजनी करीब 17 तोला किमती करीब 34 हजार, कान का सोने का खुंटी वजनी करीब 04 ग्राम 48 हजार घर के गोदरेज आलमारी में रखा हुआ था, दिनांक 01.02.2026 को मेरी पत्नि सुबह करीब 08 बजे से रोज की तरह प्राईवेट कंपनी में मजदूरी करने चली गयी थी, शाम करीब 05 बजे मेरी पत्नि काम से वापस आयी और मुझे उठायी और बतायी कि गोदरेज आलमारी का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर में रखा हुआ पैसा व सोना चांदी कहाँ हैं, आलमारी में रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी का गहना कुल जुमला कीमती 2 लाख 14 हजार 500 रूपया को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर चौकी कंडरका थाना बेरला में धारा 305(क), 331(3), BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
      प्रकरण में विवेचना के दौरान ग्राम गुधेली निवासी संदेही महेश श्रीवास उम्र 30 वर्ष को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशादेही पर प्रकरण में चोरी के नगदी रकम 87 हजार 500 रूपए, चांदी का करधन 17 तोला कीमती लगभग 34000 रूपए, एक जोडी सोने का खुटी 04 ग्राम कीमती लगभग 48000 रूपए, जुमला कीमती लगभग 1 लाख 69 हजार 500 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया है। 
  आरोपी महेश श्रीवास पिता रामानंद श्रीवास उम्र 30 वर्ष निवासी गुधेली चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा को आज दिनांक 15.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
        इस संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, आरक्षक मुरली सोनी, योगेश साहू, डागेश्वर वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 124 वाहन चालको से ली गई 47700 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से की गई 768 वाहनों का चेकिंग  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS...