जमीन विवाद, रंजिश के आवेश में आकर बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी डामर सिंह साहू गिरफ्तार

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना बेरला पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 फरवरी 2026 - प्रार्थी डामर उर्फ डोमार साहू उम्र 40 वर्ष निवासी लावातरा थाना बेरला जिला बेमेतरा ने 01.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 01 जनवरी 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोटे भाई सनत कुमार साहू के घर अंदर घूसकर हत्या करने की नियत से नोकदार हथियार से प्राणघातक हमला कर सिर एवं चेहरा में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर सनत कुमार के शव को कोठा में रखे पैरा के उपर रखकर जलाने के लिये रखे थे। भाई के शव को कोटा से हटाकर घर के परछी में रखे है की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
  घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेरला विनय कुमार व थाना बेरला प्रभारी थाना स्टाफ के साथ मौके पर पहुचकर घटना स्थल का मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वाड तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। 
     मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज (IGP) अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) के सतत मॉनिटरिंग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेरला एवं थाना स्टाफ को अज्ञात हत्यारे की पता साजी हेतु लगाया गया।  
        हत्या के प्रकरण में विवेचना के दौरान एवं परीस्थितिजन्य साक्ष्य के अधार पर प्रकरण में परिजन एवं आसपास के लोगो से पुछताछ की गई । मौके पर लगातार पुलिस टीम की मौजूदगी एवं अज्ञात आरोपी के बारे में पूछताछ करने पर अन्य कई ऐसी बाते उजागर हुई जो संदेह को जन्म देती थी। 
     पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में जो टीम गठित हुई थी उनका मौके पर लगातार बने रहने एवं वैज्ञानिक तथा पुरानी पद्धति से मौके को ना छोड़ना लगातार हत्या के संबंध में पूछताछ करते रहना और आरोपी पता साजी हेतु उसके रिश्तेदार परिवार, गांव आदि के यहां लगातार पुलिस के पुछताछ करने से पुलिस का दबाव बना।    
     पुलिस के लगातार प्रयास से प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने एवं पुछताछ करने पर डामर साहू के द्वारा घटना कारित करने का लगातार संदेह व्यक्त किया जा रहा था, जिससे संदेह के आधार पर डोमार उर्फ डामर साहू का पॉलीग्राफ टेस्ट एवं ब्रेन मैपिंग टेस्ट एफएसएल रायपुर से कराया गया। पॉलीग्राफ एवं ब्रेन मैपिंग टेस्ट रिपोर्ट में अपराध को स्वीकार किए। 
     विवचेना के दौरान पता चला कि डामर साहू के द्वारा अपने एवं अपने पिता के नाम से कुल 16 एक्कड जमीन है, जिसमे से सिर्फ 1.45 एक्कड जमीन को मृतक सनत को दिया गया। मृतक सनत साहू के द्वारा लगातार जमीन मे आधा हिस्सा का बाटा मांग कर अपना नाम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे प्रार्थी डामर साहू एवं मृतक सनत साहू के मध्य लगातार झगडा विवाद होना, जिससे दोनो के मध्य रंजिश होना पाया गया। 
  प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी डामर सिंह साहू उर्फ डोमार साहू पिता रामा साहू उम्र 40 साल निवासी लावातरा थाना बेरला जिला बेमेतरा को 23 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
    इस संपूर्ण कार्रवाई एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक जगदीश कोशरिया, आरक्षक रामेश्वर पटेल, भावेश पुरी गोस्वामी, महिला आरक्षक मालती साहू सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।