शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

गांव की आत्मा में बसी मनरेगा कानून को परिवर्तन करना भाजपा सरकार की वास्तविकता को दिखाता है - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

एसआईआर एवं धरना प्रदर्शन को लेकर राजीव भवन बेमेतरा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 फरवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा राजीव भवन में एसआईआर से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता एवं सभी ब्लॉक अध्यक्ष तथा प्रभारी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा में बैठक ली। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी अध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती एवं जमीनी स्तर पर आपसी समन्वय बनाने तथा जल्द से जल्द ब्लॉक एवं मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। 
           साथ ही साथ पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो दिन प्रतिदिन गरीब मजदूर और किसानों के खिलाफ जिस तरह के कार्य किया जा रहे हैं, आम जनमानस में उसे जागरूक करने का कार्य भी करें। जिस तरह से केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून के स्थान पर वीबी जीरामजी नया कानून लाया है, वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार है। गांव की आत्मा में बसी हुई मनरेगा कानून को परिवर्तन करना भाजपा नीत सरकार की वास्तविकता को दिखाता है। भाजपा सरकार अमीर और पूंजीपतियों की सरकार है, सरकार अंबानी और अडानी को खुश करने में लगी हुई है। यही कारण है कि गरीबों के हाथ से 100 दिन का रोजगार छिन जा रहा है।  
     साथ ही साथ जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को पूरे जिले में 9 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले जिला कलेक्टर बेमेतरा में धरना प्रदर्शन में लोगों की सहभागिता अधिक से अधिक हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए आपस में समन्वय बनाकर कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच इस धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करें और लोगों को अपने समर्थन में लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने कहा। 
      बैठक में ललित विश्वकर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, प्रांजल तिवारी, रवि परगनिहा, सुमित राजपूत, मिथलेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, ईश्वर वर्मा, रोशन सिंहा, शशिप्रभा गायकवाड, अनिल वर्मा, मनोज शर्मा, राजू साहू, झम्मन बघेल, मिनटा नामदेव, प्रकाश ठाकुर, अजय राज सेन, जावेद खान, मोनल सिन्हा, वतन मिश्रा, राम संजीवन टंडन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

केंद्रीय जल बोर्ड के विशेषज्ञों ने जल संचयन, पुनर्भरण एवं प्रबंधन पर दिया तकनीकी मार्गदर्शन

भूमि जल संरक्षण को लेकर बेमेतरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 फरवरी 2026 - गिरते हुए भूम...