शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब जप्त

सायबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2026 - डीआईजी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में आज 09 फरवरी 2026 को थाना परपोडी पुलिस स्टाफ मुखबिर से सूचना के अधार पर वार्ड नं. 02 परपोडी निवासी रोहित मरकाम के घर बाडी पहुंचकर आरोपी के पास से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा शराब के साथ पकड़ा गया। 
जिसमें थाना परपोडी में 01 प्रकरण में 01 आरोपी रोहित मरकाम पिता विश्राम मरकाम उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 परपोडी थाना परपोडी जिला बेमेतरा के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब (5400ml) किमती 2840 रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह, शिव यादव, रमेश चंद्रवंशी, सायबर सेल से नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, रेखन साहू, जयकिशन साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब जप्त

सायबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही   प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2026 - डीआईजी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ...