गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

नालंदा परिसर से नगरवासियों को मिलेगा शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर और सुव्यवस्थित स्थान - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा

नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष सिन्हा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा 

नालंदा परिसर निर्माण कार्य तेजी से जारी, जल्द मिलेगा नगरवासियों को सुविधा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 फरवरी 2026 - नगर पालिका बेमेतरा द्वारा नालंदा परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस परिसर के निर्माण को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के उद्देश्य से कार्य एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 
वही नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर और सुव्यवस्थित स्थान मिलेगा। 
निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर एवं अमले द्वारा निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे कार्य की गति में तेजी के साथ-साथ गुणवत्ता भी बनी रहे। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...