श्रीमद भागवत महापुराण में शामिल हुए जनसेवक शिवम

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 फरवरी 2026 - जिलें के ग्राम रनबोड़ में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी उपस्थित होकर कथा का पावन श्रवण किये। इस दिव्य आयोजन में कथा वाचक भोलेश्वर महाराज श्रीमद् भागवत महापुराण के पावन प्रसंगो का रसपान कराते हुए भक्ति, धर्म, समाज, सेवा, सदाचार और सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। भोलेश्वर महाराज की अमृतमयी वाणी और आध्यात्मिक उद्बोधन से उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। वहीं जनसेवक भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने व्यास पीठ पर आसीन महाराज और व्यास पीठ का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना किये।