कलेक्टर के निर्देश व सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 17 यूनिट रक्त हुआ डोनेट
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 फरवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में जिला चिकित्सालय में आए विभिन्न प्रकार के मरीज जो रक्ताल्पता से जूझ रहें होते हैं उनके इलाज में रक्त के कमी को पूर्ति करने जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक द्वारा विभिन्न स्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। यह शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन पर आयोजित किया जाता हैं।
इसी क्रम में 27 फरवरी को बायोटेक फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड पथर्रा बेमेतरा के तत्वाधान मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया है, जिसमें 17 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। यह रक्तदान शिविर प्रभारी रक्त संक्रमण अधिकारी डॉ पीआर पोपटानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उक्त रक्तदान कार्यक्रम में प्लांट इंचार्ज उमेश देवांगन, पीआर मैनेजर प्रवीण कुमार साहू और सभी सम्माननीयगण उपस्थित थे।
पैथोलॉजिस्ट डॉ पीआर पोपटानी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, हरिशंकर एमएलटी, धनु वर्मा एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू काउंसलर, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम एसटीआई परामर्शदाता विनेश्वर जायसवाल, वाहन चालक कृष्ण कुमार वर्मा ने उक्त शिविर में सेवाएं प्रदान किया।
इस रक्तदान शिविर में श्रीकांत साहू, आदित्य शर्मा, शिशिर कुमार नंदा, अक्षय साहू, गोपाल दास, विकास बंजारे, वेद प्रकाश देवांगन, दिलेन्द्र देवांगन, विशाल श्रीवास्तव, जग्गू साहू, प्रवीण राजपूत, अथर्व त्रिवेदी, रितेश यादव, कमलेश टंडन मुकेश टंडन द्वारा रक्तदान किया गया। इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा, इन रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया एवं रक्तदान करने पर जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया गया।