कोयला की सीमित मात्रा व ऊर्जा की बढ़ती मांग को ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत सोलर पैनल के माध्यम से किया जा सकता हैं पूरा - जेई अनामिका सिंह
विद्युत विभाग ने आनंदगांव में मनाया विभाग का रजत महोत्सव
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 फरवरी 2026 - विद्युत विभाग छत्तीसगढ़ को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आनंदगांव विद्युत विभाग में रजत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सच्चिदानंद मिश्रा, नगर पंचायत कुसमी सीएमओ श्रवण गबने, नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष चंदप्रकाश साहू, तोरण नायक उपस्थित थे।
आनन्दगांव के रजत महोत्सव कार्यक्रम में विद्युत विभाग भीमभौंरी के एई अत्रकार रात्रे ने कहा कि बिजली केवल सुविधा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला है। सौर ऊर्जा की उपयोगिता और भविष्य में इसके बढ़ते महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रजत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को लोगो तक पहुंचाना है। जैसे-पंप कनेक्शन पर छुट का योजना, मुफ्त बिजली योजना, एकल बत्ती कनेक्धान का लाभ लेना, मोर विजली एप्प की जानकारी व साथ ही अन्य योजनाओं के करे मे लेगो को जागरूक किया।
विद्युत विभाग आनन्दगांव की जेई अनामिका सिंह ने बताया कि कोयला जैसे प्राकृतिक संसाधन की सीमित मात्रा व ऊर्जा की बढ़ती मांग को ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत सोलर पैनल के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। बीपीएल कनेक्शन, कृषक जीवन ज्योति योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को सीधा फायदा पहुँचाया जा रहा है। साथ ही मोर बिजली एप, केंद्रीय विद्युत कॉल सेंटर और ई-मेल सेवा जैसी सेवाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को डिजिटल सुविधाएँ मिल रही हैं।
उक्त कार्यक्रम में लोकेंद्र यादव, मुकेश यादव, कमलकांत, राजेश, कल्याणी वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, प्रदीप यादव, योगेन्द्र, भूपत, पंकज वर्मा, परमानंद साहू सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
आम उपभोक्ताओं व किसानों तक आसानी से पहुँच रही है सरकारी योजनाएं
नगर पंचायत कुसमी के सीएमओ श्रवण गबने ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास और बिजली विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और मोर बिजली एप जैसी सरकारी योजनाएं आम उपभोक्ताओं व किसानों तक आसानी से पहुँच रही हैं।
उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में एकलबत्ती, घरेलू, कृषि सिंचाई वाले ऐसे सम्माननीय उपभोक्तागण जिनके द्वारा विगत 2 वर्षों से नियमित रूप से विद्युत देयक का भुगतान किया जा रहा है, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
योजनाओं का बैनर, पोस्टर के माध्यम से किया प्रचार-प्रसार
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार बैनर, पोस्टर, वीडियो के माध्यम से किया गया। विशेष रूप से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। इसके तहत शहरी और ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को उनके घर की छत पर 3 किलोवाट तक सोलर प्लांट लगाने पर केन्द्र सरकार की ओर से अधिकतम 78 हजार रुपए व राज्य सरकार की ओर से अधिकतम 30 हजार रुपए तक, कुल 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है।