बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

गुरु रविदास का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति, कर्मनिष्ठा और सदाचार से ही संभव हैं समाज में सकारात्मक परिवर्तन - विधायक दीपेश साहू

ग्राम पथर्रा में 649 वां प्रकाश पर्व में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे हुए शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में संत शिरोमणि, विश्वगुरु गुरु रविदास महाराज के 649 वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। 
    समारोह का शुभारंभ गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में रायपुर से पधारे भजन मंडली एवं गुरु सिंह सभा के जत्था द्वारा भक्ति से ओत-प्रोत भजनों एवं कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 
     इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा “गुरु रविदास का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति, कर्मनिष्ठा और सदाचार से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उनका ‘बेगमपुरा’ का सपना एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज को समरसता की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए।” 
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार एवं वे स्वयं समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और संतों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव एवं एकता को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे। 
        कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री साहू ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 
     इस दौरान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ नबोर्ड (चर्मशिल्प) के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्जा, मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू, गायत्री जोगी, जितेन्द्र यदु, जनपद सदस्य गणेश सिवारे, आरएन जोशी (डे साहब), सोसायटी अध्यक्ष बसंत जोशी, ओमकार साहू, विमल कर्मकार, अमित वर्मा, हिरऊ जोगी, दिनेश जोशी, संजय जोशी सहित समस्त क्षेत्रीय समिति पथर्रा के सदस्य, ग्रामवासी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 

श्रमिकों के परिवारों की शिक्षा, सुरक्षा को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य है श्रमिक परिवारों को मजबूती प्रदान करना - श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा

श्रमिकों के पंजीयन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने किए जा रहे हैं निरंतर प्रयास - जिला पंचायत बेमेतरा सीईओ श्रीमती प्रेम...