बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

संत रविदास ने हमें जातपात की बेडियो से बाहर निकालकर दिखाया आत्म ज्ञान का मार्ग - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

संत रविदास जयंती पथर्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 फरवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में आयोजित संत रविदास जयंती उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि संत रविदास भारत के मध्य काल के एक महान संत थे, जिन्होंने शिक्षा पर आधारित पंथ की स्थापना की, हमें जात-पात की बेडियो से बाहर निकाला तथा आत्म ज्ञान का मार्ग दिखाया। सिख समाज के गुरु ग्रंथ साहिब में भी इनके 41 पद है, जो इनके 16 रागों में संकलित है। संत रविदास ने हमें छुआछूत तथा पाखंडों से दूर रहना सिखाया है। आज के परिवेश में जहां समाज में कटुता बढ़ रही है, ऐसे में संत रविदास के दिखाएं मार्ग पर चलकर ही हम आपस में भाईचारा एवं सौहार्द स्थापित कर सकते हैं। 
       इस अवसर पर बसंत जोशी, ध्रुव मिर्झा, विजय मेहरा, खेमराज बाकरे, प्रकाश महोबिया, श्रीमती गायत्री हिरऊ जोगी, गणेश सिवारे, दिनेश जोशी, निलेश ठाकुर, भावसिंग राज, अमित वर्मा, राजेंद्र वर्मा, धनेश लहरे, भगेला राम जोशी, राजू जोशी, संतु लहरे, शिव कुमार लहरे, प्रवीण कलियारे, उमेश रावते, सीमा जोशी, सावित्री जोशी, पियारी बाई लहरे, निर्मला कलियारे, सरस्वती जोशी, नारायणी कलियारे, रूपेश कलियारे, मनोहर लहरे, दिलीप लहरे, डॉ आरएल जोशी, कौशिल्लयाँ जोशी, राधे मिरझा, बिन्दा बाई लहरे, राजू जोशी, सरस्वती रावटे सहित सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे।  

पूर्व विधायक डॉ चेतन सिंह वर्मा के जयंती पर कंतेली में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

सीएचएमओ एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन पर आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 35 यूनिट रक्त डोनेट  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 ...