मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में रजकुड़ी पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 फरवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा के ग्राम रजकुड़ी में जय मां शीतला बोल बम समिति द्वारा निर्मित भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचकर पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जय मां शीतला बोल बम समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति ने अपने सामर्थ के दम पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया है, जो निश्चित ही हम सभी के लिए आस्था का केंद्र है और बहुत ही नेक कार्य है। सभी की आस्थाएं ईश्वर से जुड़ी हुई है और मंदिर में पूजा अर्चना करके लोगों की मनोकामनाएं फलीभूत होंगी। 
इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, दाऊ शुभम वर्मा, दाऊ टोपेंद्र वर्मा, शशि प्रभा गायकवाड, सरपंच श्रीमती ताकेश्वरी वर्मा, प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा, डोमन पूरी, लीलाराम निषाद, हरिराम साहू, मनोज शर्मा, भावसिंग राज, नरेन्द्र निषाद, चंद्रिका निषाद, खेमराज पूरी, भावी नाथ निषाद, मिलन रजक, मीनादेवी मांडले, दिलीप मांड़ले, उर्मिला वर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।