एसडीएम साजा ने कार्यालय में ली जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिक की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक
गांव/शहर में शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ होली त्यौहार मनाने की गई अपील, हुड़दंग पर होगी कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 फरवरी 2026 - आगामी होली पर्व के मद्देनजर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय साजा में आज 26 फरवरी 2026 को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में एसडीएम साजा सुश्री हर्ष लता वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ मीडिया बंधु, व्यपारीगण, नगर पंचायत के पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, समाज प्रमुख, वरिष्ठ नागरिक की उपस्थिति रही।
बैठक में एसडीएम साजा सुश्री हर्षालता वर्मा ने सभी को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन सुरक्षित एवं खुले स्थान पर किया जाए। आसपास बिजली के तार, पैरावट, भूसा अथवा सकरी गलियों में होलिका दहन न किया जाए। बीच सड़क पर होली जलाने से भी परहेज करने की समझाइश दी गई, जिससे यातायात बाधित न हो एवं दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
इसके अतिरिक्त मुखौटा न लगाने, कीचड़ अथवा ज्वलनशील तरल पदार्थों का प्रयोग न करने, किसी भी महिला या पुरुष पर जबरन रंग-गुलाल न लगाने, कपड़े न फाड़ने, यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं झगड़ा-विवाद से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही किसी भी धर्म या समाज के विरुद्ध उत्तेजक एवं अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालने तथा ऐसी पोस्ट को फॉरवर्ड न करने की समझाइश दी गई।
बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, व्यपारीगण, मीडिया बंधु एवं नागरिकों से होली पर्व के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया गया।
आयोजित शांति समिति की बैठक में नगर पंचायत साजा अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, जनप्रतिनिधि जनार्दन सिंह ठाकुर, तहसीलदार यूके मानकर, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सीएमओ साजा, सहायक उप निरीक्षक सोनकर, आरक्षक रामानुज जायसवाल, मोतीलाल जायसवाल, वरिष्ठ मीडिया बंधु, व्यपारीगण, नगर पंचायत साजा के वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, समाज प्रमुख वरिष्ठ नागरिक की उपस्थिति रही।
अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि होली का पर्व शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान उपद्रव या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।