डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर बिरेन्द्र चतुर्वेदी पाहंदा के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब जप्त

थाना बेरला पुलिस टीम की अवैध शराब बिक्री में कोचिए पर कार्यवाही 

आम जगह पर शराब सेवन एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 04 पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
       इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पाहंदा धान मंडी के पास भवन के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना बेरला पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
    जिसमें थाना बेरला में 01 प्रकरण में 01 आरोपी बिरेन्द्र चतुर्वेदी पिता नारायण दास चतुर्वेदी उम्र 43 वर्ष निवासी पाहंदा थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 15 पौवा देशी मशाला शराब (2700ml) किमती 1500 रूपये, बिक्री रकम 300 रूपये, कुल जुमला किमती 1800 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक तुकाराम निषाद, सुरेन्द्र जांगड़े सहित थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी एक्ट में 04 पर कार्यवाही 
इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा, नांदघाट एवं साजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 04 प्रकरण में 04 आरोपी हरिशंकर निषाद उम्र 29 वर्ष निवासी बोरिया, अजय कुमार गोयल उम्र 33 वर्ष निवासी मुरकुटा, संतोष गुप्ता उम्र 41 वर्ष निवासी दारगांव थाना धमधा, सोनू रजक उम्र 30 वर्ष निवासी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।