प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 फरवरी 2026 - बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम मटिया में तीन दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन 6 फरवरी शुक्रवार से किया जा रहा है। श्रीराम कथा का समापन 8 फरवरी रविवार को होगा। सम्मेलन का समय प्रातः 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक रहेगा। मंडली अपना वाद्य यंत्र साथ लावे। प्रत्येक मानस मंडली को कम से कम 6 से अधिक सदस्य वाले मंडली को ही सम्मेलन का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजन की तैयारी में जय बजरंग मानस मंडली मटिया, हरिओम मानस मंडली, जय शंकर मानस मंडली, राधाकृष्ण महिला मानस मंडली, जय महामाया जस झांकी मंडली मटिया व समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी समिति के सदस्य पंडित बोसेन्द्र पांडेय ने दी है।