रविवार, 15 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 213 वाहनों का चेकिंग

आबकारी एक्ट में 07 आरोपियों पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉटल, ढाबा, हॉट बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बेमेतरा पुलिस द्वारा एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।          इस अभियान के तहत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, यातायात, सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम वाहनो की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई जारी है। 
शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप” के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 13 फरवरी 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना साजा में 40 वाहनों, चौकी कंडरका में 63 वाहनों, यातायात बेमेतरा में 110 वाहनो, कुल 213 वाहनों को चेकिंग की गई। 
     इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 को जिले के हॉटल/ढाबा एवं विभिन्न स्थानो में रेड कार्यवाही कर थाना बेमेतरा, बेरला,चंदनू, साजा, दाढी, परपोडी में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने 07 प्रकरण में 07 आरोपीयों डोमेश्वर देवांगन उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड 01 परपोडी, प्रहलाद कुंभकार उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड 09 दाढी, कुलेश्वर बंजारे उम्र 26 वर्ष निवासी कोदवा थाना साजा, सुशील बंजारे उम्र 45 वर्ष निवासी चंदनू, करण साहू उम्र 38 वर्ष निवासी कुसमी थाना बेरला, मुनील चक्रधारी उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड 04 बेमेतरा, रमजान खान उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड 05 मोहभट्ठा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 213 वाहनों का चेकिंग

आबकारी एक्ट में 07 आरोपियों पर कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.प...