मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर विजय निषाद कंतेली से 19 पौवा देशी शराब जप्त

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट में की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
        इसी क्रम में 22 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कंतेली निवासी विजय निषाद द्वारा अपने मुर्गा दुकान ग्राम कंतेली में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर रेड कार्यवाही कर अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।  
     जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी विजय निषाद पिता बुधारी निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी कंतेली थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 19 पौवा देशी मसाला शराब (3420ml) किमती 1900 रूपये, बिक्री रकम 300 रूपये कुल जुमला किमती 2200 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
             उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर राजपूत, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, देवेन्द्र साहू सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा नियमों के उल्लंघन पर 38 वाहन चालको से ली गई 9000 रु समन शुल्क

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर “सशक्त एप’’ से 368 वाहनों का चेकिंग  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरी...