थाना नांदघाट के ग्राम किरता में जुआ एक्ट में कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नांदघाट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम किरता कुंआ घाट के पास आम जगह में रेड कार्यवाही कर 05 जुआड़ी से नगदी रकम 3140 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
22 फरवरी 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम ग्राम किरता कुंआ घाट के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना नांदघाट पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 05 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियो शुभम क्षत्री उम्र 21 साल, रामप्रसाद निषाद उम्र 53 वर्ष, नरसिंह पाल उम्र 22 वर्ष, ओमप्रकाश साहू उम्र 37 वर्ष, शत्रुहन निषाद उम्र 52 वर्ष, सभी निवासी ग्राम किरता थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 3140 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, विजय शुक्ला, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, सुरेश सोनकर, नरेन्द्र बंजारे, महेन्द्र वर्मा, कमलेश ध्रुव, लालचंद भारती सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।