ग्राम जिया के क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 जनवरी 2026 - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत जिया में प्रकाश क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में एवं पंथ श्री गृंध मुनिनाम साहब की स्मृति में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा मुख्यअतिथि बनकर पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का सबसे अभिन्न हिस्सा है, किसी ने किसी रूप में कोई ना कोई खेल हम अपने जीवन में खेलते ही हैं और इस खेल से न केवल हमारे शारीरिक विकास होता है बल्कि इसके माध्यम से हम अपनी संस्कृतियों को भी आदान-प्रदान करते हैं, हमें सामाजिक समरसता की भावना जागृत होती है। यहां पहुंचकर आप सभी को खेलता हुआ देखकर मुझे भी खेल की याद आ गई, जब मैं भी अपने स्कूल जीवन में क्रिकेट खेल में दिलचस्पी लेकर खेला करता था। इस अवसर मिथलेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, राजकुमार बंजारे, निलेश ठाकुर, शैलेन्द्र साहू, सुनील बंजारे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।