बेरला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय का जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किया उद्घाटन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला अध्यक्ष विवेक सुमित सिंह राजपूत ने किया अपना पदभार ग्रहण
उद्घाटन में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया गया सम्मान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जनवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के द्वारा बेरला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यालय उद्घाटन नगर क्षेत्र बेरला में किया गया। उद्घाटन अवसर पर बेरला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक सुमित सिंह राजपूत ने अपना पदभार भी ग्रहण किया। साथ ही साथ उद्घाटन कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था। जहां जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया तथा बेरला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को उनके पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का सच्चा सिपाही ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें, ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता करें, विशेष कर किसानों तथा गरीब वर्ग की समस्याओं को हमें गंभीरता के साथ हल करने के लिए आगे बढ़ना है।
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी की आम जनता के बीच हमें अपनी पैठ बनानी है। लोगों को आज की परस्थिति में सिर्फ कांग्रेस से उम्मीदें रह गई है और हम सभी को आम जनता की उम्मीद पर खरे उतरना है।
इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, कविता साहू, तोरण नायक, बल्लू सिंह राजपूत, रवि परगनिहा, सुमित राजपूत, शुभम वर्मा, रोशन दाऊ, सूर्य प्रकाश शर्मा, भारत भूषण साहू, रामेश्वर देवांगन, रासबिहारी कुर्रे, किशन साहू, प्रदीप परगनिहा, नेहा सुराणा, सविता हिरवानी, ओनी महिलांग, नवाज़ खान, टुम्मन साहू, राजेश चंदेल, पीआर सिन्हा, रामसिंग गायकवाड, चैतराम साहू, आशीष परगनिहा, टिकेंद्र परगनिहा, छम्मन यदु, लोकनाथ यादव, चेतन साहू, बलराम साहू, जितेंद्र साहू, धनराज बंजारे, नरेंद्र धीवर, श्याम बंजारे, विजय देवांगन, महावीर साहू, अमरनाथ साहू, चेतन बंजारे, राजकुमार सेन, गुडडू सेन, गोविंदा राजपूत, झगरु सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।