एसएसपी रामकृष्ण साहू के डीआईजी पदोन्नति पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बेमेतरा ने भेंटकर दी बधाई

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जनवरी 2026 - वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एवं बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर जिले के छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बेमेतरा में हर्ष का माहौल है। 
      इस अवसर पर जिले के छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बेमेतरा के प्रतिनिधियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उन्हें हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में विजय कुमार डेहरे जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बेमेतरा, रूपेश कुमार साहू सचिव, देवनाथ साहू ब्लाक अध्यक्ष बेमेतरा, रमेश कुमार साहू शामिल रहे। 
   जिले के छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बेमेतरा के सदस्यों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कामना की।