सरस्वती शिशु मंदिर बारगांव के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी प्रस्तुति
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के सरस्वती शिशु मंदिर बारगांव में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर के संयोजक नरेंद्र वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिक उत्सव के दौरान संयोजक नरेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर अनुशासन एवं संस्कृति के संरक्षक के रूप में जाने जाते हैं। जीवन में अनुशासन अति आवश्यक है जिसे बच्चों में प्रारंभिक दौर से ही होना चाहिए और सदैव अपने लक्ष्य को याद करते हुए उसे प्राप्त करने के लिए भरपूर प्रयास करना चाहिए।
वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा स्थानीय संस्कृति व अपनी प्रतिभा को मंच पर दिखया गया। बच्चों ने देश भक्ति को महत्व देते हुए देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। मंचासीन अतिथियों, जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन तालियों के साथ किया गया। वहीं विद्यालय के द्वारा प्रतिभागी बच्चो को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रधानाचार्य सरला यादव ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर हमारी धार्मिक संस्कृति संस्कारों की पाठ शाला है। जहां देशभक्ति उत्साह की शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर प्रभा यादव, पूर्णिमा मानिकपुरी, पूजा साहू, सरोज साहू, सावित्री यादव, लता साहू, मालती साहू, प्रियंका पाल, उमेश यादव सहित पालकगण उपस्थित थे।