बीएमओ नवागढ़ डॉ विकास पांडेय के नेतृत्व में नवागढ़ के पंचायत प्रतिनिधियों का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तहत कलेक्टर के निर्देशन एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर जनपद पंचायत नवागढ़ में आयोजित हुआ प्रशिक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जनवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के सभी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त किया जाना है, इसी तारतम्य में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत हेतु पंचायत प्रतिनिधियों का जनपद पंचायत नवागढ़ में दिनांक 28/1/26 को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर खंड चिकित्सा अधिकारी नवागढ़ डॉ विकास पांडेय के निगरानी में एक दिवसीय पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार एवं औषधि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने हेतु टीबी पर 6 सूचकांग के आधार पर विस्तृत जानकारी दिया गया। 
साथ में सभी को निक्षय मित्र बनाने और बनने हेतु प्रेरित भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पश्चात टीबी मुक्त पंचायत को लेकर सभी को शपथ दिलाया गया और टीबी हारेगा देश जीतेगा का नारा बुलंद किया गया। इस प्रशिक्षण में डॉ विकास पांडेय खंड चिकित्सा अधिकारी नवागढ़, सनत महादेवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवागढ़, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक प्रमोद साहू, यूआर धुर्वे प्रभारी बीईटीओ विकासखंड नवागढ़ के साथ नवागढ़ ब्लॉक के सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।