प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जनवरी 2026 - वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एवं बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बेमेतरा में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बेमेतरा के प्रतिनिधियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उन्हें हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में नानकराम साहू, हीरालाल साहू, रामानुज साहू, बहोरिक लाल साहू, राजेन्द्र साहू शामिल रहे।
अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बेमेतरा के सदस्यों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कामना की।