22 जनवरी को रिहाई पर वृहद रैली का आयोजन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 जनवरी 2026 - पूर्व घटना को लेकर विगत लगभग दो वर्षों से चले आ रहे प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के शहर अध्यक्ष फौजी सुर्या सिंह चौहान को कथित रूप से फर्जी फरारी आरोपी बताकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब उनकी रिहाई 22 जनवरी को होने जा रही है, जिसे लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों में भारी उत्साह का माहौल है।
सूत्रों के अनुसार फौजी सुर्या सिंह चौहान की रिहाई के अवसर पर 22 जनवरी को बेमेतरा जिले में एक वृहद रिहाई रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सेनानी शामिल होंगे। रैली को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं सेनानियों ने कहा कि फौजी सुर्या सिंह चौहान ने हमेशा जनहित और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा, “हम अपराध करके नहीं, बल्कि जनसेवा और अधिकारों की लड़ाई के लिए जेल यात्रा करते हैं। यह हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है।”
फौजी सुर्या सिंह चौहान की रिहाई को संगठन ने सत्य और संघर्ष की जीत बताया है तथा इसे छत्तीसगढ़िया आंदोलन को और मजबूती देने वाला कदम करार दिया है। रिहाई रैली को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।