देवरी (बेरला) निःशुल्क शिविर में 365 लोग हुए लाभान्वित, 175 लोगों की हुई ब्लड प्रेशर व मधुमेह की जांच
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 जनवरी 2026 - जिला आयुष अधिकारी बेमेतरा डॉ. वीणा मिश्रा के मार्गदर्शक में आयुष विभाग द्वारा बेरला विकासखंड के ग्राम देवरी में बुधवार को विकासखंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित योजना अंतर्गत ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई।
शिविर में कुल 365 लोगों ने उपचार कराकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। जिनमें से 175 लोगों का ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच कर आहार-विहार एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
साथ ही गैर-संक्रामक रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव, योग, प्राणायाम, दिनचर्या, ऋतुचर्या तथा स्वर्णप्राशन के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में रोगियों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर 65 बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
शिविर में सरपंच सीमा नीलकंठ सियारे विशेष रूप से उपस्थित थी। शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुपेश चंद्र साहू, डॉ. लतिका रानी देवांगन, डॉ. हिमानी वर्मा, डॉ. मृणाली गोलछा, फार्मासिस्ट विनोद कुमार बाम्बेश्वर, तीरथ राम साहू, तोरण लाल साहू, पारसमणी ठाकुर, औषधालय सेवक होरीलाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देती है आयुर्वेद
आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुपेश चंद्र साहू ने शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के महत्व को बताते हुए कहा गया कि यह उपचार पद्धति बिना दुष्प्रभाव के न केवल रोग को जड़ से खत्म करती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी संदेश देती है।
स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर में 65 बच्चों को पिलाई दवा
शिविर में निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 16 वर्ष तक के 65 बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार की दवाई पिलाई गई। स्वर्ण प्राशन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शारीरिक व बौद्धिक विकास भी होता है।