एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 7 जनवरी 2026 - प्रार्थी रामलोचन साहू उम्र 33 साल निवासी खम्हरिया ने 04.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं खम्हरिया बाईपास रोड में चखना दुकाना चलाता हूं, अमर पाल निवासी खम्हरिया का चखना दुकान स्थित है, अमर पाल को 4000 रूपए तीन साल पहले उधारी दिया था, अमर पाल चखाना दुकान के पास आज दिनांक 04.01.2026 के रात्रि करीब 08:40 बजे बाईपास रोड थान खम्हरिया के पास मैं और ललित सिन्हा के साथ गये थे और मेरे उधारी दिये गये रकम को मांगने पर अभी नही है, 15-16 दिनों बाद दूंगा बोले तो, बोला कि बहुत दिनों से दिया हूं 15-16 दिनों में दे देना बोलने पर नहीं दूंगा बोलते हुये अश्लील गालियां देते हुये आज तुझे देख लूंगा कहा, तो उसे एक झापड मार दिया, फिर अमर पाल जान से मारने की धमकी देते हुये अपने दुकान के काउंटर में रहते सब्जी काटने वाले चाकू को मारने के लिये दिखा रहा था, फिर मैं वापस अपने दुकान जा रहा था, उसी समय अमर पाल एवं उसका छोटा भाई भुवन पाल आया और दोनों एक राय होकर अश्लील गाली गलौज करते भुवन पाल द्वारा तुम मेरे भाई अमर पाल से पैसा मांगकर वाद विवाद करते हो बोलकर सब्जी काटने वाले चाकू से गले के पास मारकर चोट पहुचाया है की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3),118(1), 3(5) बीएनएस सदर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी भुवन पाल उर्फ दादु पाल एवं अमर पाल उर्फ बडे दादु से पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया।
आरोपीयो भुवन पाल उर्फ दादु पाल पिता रमेश पाल उम्र 20 साल, अमर पाल उर्फ बडे दादु पिता रमेश पाल उम्र 22 साल दोनो निवासी वार्ड नंबर 15 थान खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा को दिनांक 05.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय लहरे, आरक्षक मुकेश कुमार चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, लेखराम सिन्हा, रमन चंद्राकर सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।