सड़क पर घूमते और बैठे मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में की गई चर्चा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में आज 05 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर ने पुलिस चौकी देवकर परिसर में ग्राम राखी जोबा के गौ वंश (मवेशी) मालिको के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व पुलिस चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस बैठक में ग्राम राखी जोबा के गौ वंश (मवेशी) मालिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मवेशियों को खुला छोड़ने की समस्या पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर ने बताया कि सड़क पर घूमते और बैठे मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, जिससे न केवल वाहन चालकों की जान को खतरा होता है, बल्कि मवेशियों की भी मृत्यु हो जाती है।
उन्होने कहा कि यदि कोई मवेशी सड़क पर घूमता हुआ पाया जाता है और उसके कारण दुर्घटना होती है, तो उसके मालिक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह जिम्मेदारी मवेशी मालिक की होगी कि वह अपने मवेशियों को बांधकर रखें।
उन्होनें ने गौ वंश (मवेशी) मालिको से अपील कर कहा कि वे अपने मवेशियों को घर पर रखें या चरवाहों की देखरेख में ही चराने भेजें। मवेशियों को सड़क पर स्वतंत्र रूप से न छोड़ा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बेमेतरा पुलिस आपकी अपनी पुलिस है आपको जब भी पुलिस का सहयोग की आवश्यकता हो तत्काल पुलिस का सहयोग ले सकते है।