कार्यालय के सभी स्टाफ को अच्छे कार्यो के फलस्वरूप नगद ईनाम से किया गया पुरस्कृत
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 जनवरी 2026 - पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय के सभी स्टाफ को मिठाई खिलाकर एवं पेन देकर नव वर्ष 2026 की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के जीवन में अपार सफलता, सुख, शांति, समृद्धि, ऐश्वर्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये। इस अवसर पर कार्यालय के सभी स्टाफ को उनके सेवा काल के दौरान किये गए अच्छे कार्यो के फलस्वरूप नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) को नव वर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एसएसपी बेमेतरा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि जनता ही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा, कार्यालय में आम जनमानस शिकायत/समस्या को लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निराकरण करने, महिलाओं व बुजुर्गो से अच्छा व्यवहार करने कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की समय सीमा में निराकरण करने निर्देशित किया गया। अपनी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।
साथ ही जेल अधीक्षक राहुल पांडेय, डीएसपी राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) को नव वर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने सभी अधिकारियों को मिठाई खिलाकर एवं पेन देकर नव वर्ष 2026 की बधाई एवं उज्वल भविष्य की शुभकामना की गई।
इस अवसर पर मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, स्टेनो सउनि (अ) संतोष सोनवानी, सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, ताम्रध्वज देशमुख, खोमलाल साहू, अनिल तिवारी, एश्वर्य सिंह, आरक्षक वासुदेव साहू, मनीष देवांगन, अखिलेश क्षत्री, भारत साहू, जितेन्द्र नेताम, दिनेश नेताम, अर्जुन चंद्राकर, अमित यादव, राजेश नाथ योगी, गेंदलाल चतुर्वेदी, राकेश साहू, ओम प्रकाश बांधे, प्रवीण ठाकुर, रविन्द्र उईके, महिला आरक्षक भारती राजपूत, द्रोपती ठाकुर, राही यादव, प्रियंका सिंह सहित अन्य पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।