एएसपी बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह के पदोन्नति में स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके महिला एवं बालिकाओं के लिए किए कार्यो की सराहना की 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह का पदोन्नति पर स्थानांतरण सेनानी 21वीं वाहिनी करकाभाट जिला बालोद के लिए कार्यमुक्त किया गया। उन्हें बेमेतरा में गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, पीयूष अवधिया व थाना/चौकी प्रभारियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। साथ ही पदोन्नति स्थानांतरण पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। स्थानांतरित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह का जिले में लगभग 02 वर्षो का बहुत अच्छा कार्यकाल रहा। अनेक गंभीर मामलों में उनके पर्यवेक्षण से उल्लेखनीय सफलता मिली। 
  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह ने बेमेतरा जिले में बिताए अपने अनुभव को उपस्थित स्टाफ के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं अधीनस्थ व साथी अधिकारियों/कर्मचारियों का उन्हें पूरा सहयोग मिला। जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे उन्होंने पूरी लगन व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया। 
  एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने उनके कार्यों की प्रशंसा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा होता है। अधिकारी या कर्मचारी जहां कहीं भी जाता है, वहां से कुछ न कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि काम करने में आनंद तभी आता है, जब जनता का सहयोग मिलता है। एएसपी श्रीमती ज्योति सिंह ने अच्छे कार्यों से जनता का विश्वास जीता। उन्होंने अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण का सार्थक प्रयास किया। एएसपी श्रीमती ज्योति सिंह ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। 
  एसडीओपी बेरला विनय कुमार ने कहा कि एएसपी श्रीमती ज्योति सिंह ने अपने सेवा काल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने एवं नई जिम्मेदारियों में सफलता पाने के लिए शुभकामनाएँ दी। डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा ने कहा कि एएसपी बेमेतरा के तौर पर पदस्थ रहते हुए श्रीमती ज्योति सिंह ने अपने लगभग 02 वर्षों के कार्यकाल में अच्छा काम किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे नई जिम्मेदारी भी सफलता के साथ निभाएंगे। डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू ने एएसपी श्रीमती ज्योति सिंह के सेवा काल व चुनाव के समय निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी। 
   उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारी तथा अन्य पुलिस स्टाफ ने भी एएसपी श्रीमती ज्योति सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए एवं नई जगह के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। 
  इस विदाई समारोह में मुख्य लिपिक उनि (अ) हरिओंम विश्वकर्मा, स्टेनो सउनि (अ) संतोष सोनवानी, उनि (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, सहित थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, रोशन लाल टोन्ड्रे, उप निरीक्षक राकेश साहू, डीएल सोना, असीम किर्तनीया, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, उदल राम टांडेकर, विष्णु सप्रे, माधव सिंह, पन्ना लाल सिन्हा, राणा प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह, सुरेश भारतेंदु सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन रक्षित निरीक्षक प्रवीण खल्खो ने किया।