जनसेवक शिवम तिवारी ने चिन्मयानंद बापू से लिया आशीर्वाद

माता भद्रकाली का तैल्यचित्र भेंट कर दिया बेमेतरा आगमन का न्योता 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 जनवरी 2026 - जनसेवक व भाजपा कार्यकर्ता बेमेतरा शिवम तिवारी ने अवधपुरी मैदान रायपुर में पहुंचकर परम पूज्य चिन्मयानंद बापू से आशीर्वाद लेकर उनके श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस तारतम्य में चिन्मयानंद बापू को माता भद्रकाली का तैल्यचित्र प्रदान कर बेमेतरा आगमन का न्योता दिया। बापू द्वारा निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर बेमेतरा आगमन हेतु आगामी कथा हेतु हामी भरी। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष तिवारी, समाज सेवी राजेंद्र खुराना, गुलाब साहू उपस्थित थे।