भाजपा के जन कल्याण मंच के बेमेतरा पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में हर्ष

बेमेतरा में दिवांश वर्मा जिलाध्यक्ष, नेमसिंह सेन जिला मीडिया प्रभारी, राकेश पाण्डेय सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 जनवरी 2026 - भाजपा के जन कल्याण मंच के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक दर्शन आर शाह द्वारा उनके सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में योगदान को देखते हुए की गई। घोषणा में लखन चक्रधारी प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़, दिवांश वर्मा जिला अध्यक्ष बेमेतरा छत्तीसगढ़, उपाध्यक्ष किशन पांडेय, राजेन्द्र रजक जिला संगठन मंत्री बेमेतरा, नेमसिंह सेन जिला मीडिया प्रभारी बेमेतरा, राकेश पाण्डेय सोशल मीडिया प्रभारी बेमेतरा की नियुक्ति की गई। इनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिवांश वर्मा ने कहा कि उनको संगठन के उद्देश्यों तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनको पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर श्री शाह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।