साइबर सेल बेमेतरा एवं चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेमेतरा विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल बेमेतरा एवं चौकी देवरबीजा पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री हेतु परिवहन में लिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 03 लाख 88 हजार 350 रूपये से भी अधिक की मादक पदार्थ गांजा को वाहन सहित जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 18 जनवरी 2026 को चौकी देवरबीजा पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि वर्मा के खेत के सामने कच्ची रोड ग्राम घोटमार्रा में जागेश वर्मा ऊर्फ जम्बो के द्वारा अपने वाहन क्रमांक सीजी 25 एन. – 3508 में अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखा है की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में साइबर सेल बेमेतरा एवं चौकी देवरबीजा पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर खेत जाने का कच्ची रोड ग्राम घोटमर्रा पहुचकर जागेश वर्मा ऊर्फ जम्बो अपने कार में उपस्थित मिला, कार वाहन सीजी 25 एन. – 3508 की तलाशी लेने पर वाहन के डीग्गी में दो सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी भरा हुआ मिला, जिसमें खाकी रंग के सेलो टेप में लपेटा हुआ कुल 20 पैकेट अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु कार में रखा हुआ पकडा गया।
आरोपी जागेश वर्मा ऊर्फ जम्बो पिता अभय राम वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 नयापारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से वाहन सीजी 25 एन. – 3508 से 20 पैकेट खाकी रंग के सेलो टेप में पैकिंग किया हुआ अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा, कुल वजनी 25 किलो 890 ग्राम कीमती करीबन 388350 रूपये (03 लाख 88 हजार 350 रूपये) एवं एक कार वाहन सीजी 25 एन. – 3508 कीमती 100000 रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीबन 4000 रूपये, जुमला कीमती 1392350 रूपये (13 लाख 92 हजार 350 रूपये) को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, साइबर सेल टीम प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, मुकेश माहिरे, संतोष धीवर, रेखन साहू, चौकी देवरबीजा से प्रधान आरक्षक आनंद कोठारी, आरक्षक रामगोपाल निषाद, सबित गोयल, गजानंद पटेल, मुकेश राजपूत, छोटूराम टेम्बुकर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव - आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
बेमेतरा पुलिस का संदेश - अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी