मुलाकात में हुई नगर के विकास व कानून व्यवस्था पर चर्चा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू से सौजन्य भेंट किया। मुलाकात कर नगर के समग्र विकास, कानून-व्यवस्था, यातायात सुधार, स्वच्छता, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर नगर की वर्तमान आवश्यकताओं, आगामी विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने नगर विकास से संबंधित प्रस्तावों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।