जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है, वे केवल सीसी रोड या लाइट नहीं हैं, बल्कि ये हैं गांव के उज्ज्वल भविष्य की नींव - विधायक दीपेश साहू
विधायक दीपेश साहू ने मंगलोर (रेवे) में 30 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जनवरी 2026 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवे के आश्रित ग्राम मंगलोर में आज विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक श्री साहू द्वारा ग्राम मंगलोर में लगभग 30 लाख की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण एवं अन्य जनहितकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामवासियों द्वारा विधायक के आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। तत्पश्चात विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर ग्रामवासियो को विभिन्न विकाश कार्यों की सौगात दी।
भूमिपूजन कार्य -
निषाद भवन के पास सीसी रोड निर्माण 5 लाख
सनत के घर से जगराखन के गली तक सीसी रोड निर्माण 5.20 लाख
लोकार्पण कार्य -
राजेन्द्र के घर से पचरी तक सीसी रोड 8 लाख
जयकरण कोतवाल के घर से इतवारी यादव के घर तक सीसी रोड 7.80 लाख
स्कूल के पास हाई मास्क लाइट स्थापना 6.00 लाख
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि ग्रामीण भारत की मजबूती ही विकसित छत्तीसगढ़ और समृद्ध भारत की आधारशिला है। हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचे। उन्होंने कहा कि आज ग्राम मंगलोर (रेवे) में जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है, वे केवल सीसी रोड या लाइट नहीं हैं, बल्कि ये गांव के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। पक्की सड़कों से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को बाजार पहुँचने और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासशील सोच और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक योजनाएं सीधे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में अधोसंरचना मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण युवाओं को अपने गांव छोड़कर बाहर न जाना पड़े।
विधायक दीपेश साहू ने ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत रेवे एवं आश्रित ग्राम मंगलोर की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं पेयजल से जुड़े और विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि क्षेत्र की हर समस्या को शासन तक पहुँचाऊँ और उसका समाधान कराऊँ। आप सभी के सहयोग और विश्वास से हम अपने गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में अवधेश चंदेल पूर्व विधायक, रघुवीर (पिंटू) सिन्हा सरपंच रेवे, रेवाराम निषाद, बलराम पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, दिलीप निषाद सरपंच भरचट्टी, सेवाराम साहू मंडल अध्यक्ष सहित युगल देवांगन, हेमलाल देवांगन, लीलाराम साहू, निर्मल सिंह चंदेल, कृपा राम निषाद, गेंदराम निषाद, गणेश निषाद, घसिया निषाद, मेघनाथ सिन्हा, राधे निषाद, पंचू निषाद, केदार सिन्हा, परदेशिया निषाद, गंगाराम निषाद, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।