मोटर सायकल को बिक्री हेतु फोटो व कीमत डाला गया था ऑनलाईन ऐप में
बाईक खरीदने आया ग्राहक ही बाइक को चोरी कर हुआ था फरार
सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 जनवरी 2026 - प्रार्थी रोहित पाल निवासी जेवरा एन थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने 02.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोटर सायकल क्रमांक CG04 QB 8497 को बिक्री करने एक ऐप में फोटो व कीमत डाला था कि दिनांक 30.10.2025 को एक व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर से मुझे फोन किया और मोटर सायकल को खरीदने के लिए डिटेल पुछा और बोला दोपहर में मोटर सायकल को देखने बेमेतरा आउंगा गाड़ी को लेकर बेमेतरा में मिलना बोला। तब दोपहर में अपने दोस्तो दुष्यंत साहू, पवन प्रजापति के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG04 QB 8497 में बेमेतरा आये, उक्त मोबाईल नम्बर के धारक बस से रायपुर रोड बुलेट शोरूम के पास बेमेतरा आया, तब अपने दोस्तों के साथ बुलेट शो रूम के पास पहुंचकर उक्त व्यक्ति मे साथ लेकर दुर्ग रोड मनसुख होटल सिंधौरी गये, मेरी मोटर सायकल को होटल के सामने खड़ी कर हम सभी होटल के अंदर चले गये, मोटर सायकल का चाबी गाड़ी में ही लगा था। सभी होटल में चाय नास्ता करते हुए गाड़ी खरीदी बिक्री के संबंध में बातचीत करते बैठे थे, शाम करीबन 04 बजे उक्त अज्ञात व्यक्ति थोड़ी देर में आता हूं बोलकर होटल के बाहर निकला, कुछ समय बीत जाने के बाद भी उक्त व्यक्ति वापस होटल में नही आया, तब बाहर निकलकर देखे तो मेरी मोटर सायकल क्रमांक CG04 QB 8497 खड़ी किये स्थान पर नही था तथा उक्त अज्ञात व्यक्ति भी आसपास नही दिखने पर उसके मोबाइल नंबर में फोन करने पर उसका मोबाइल बंद था। मोबाइल नंबर के धारक द्वारा मेरी मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 1,40,000 रुपये को खरीदी हेतु देखने के लिए बेमेतरा आकर मनसुख होटल के सामने से चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 303 (2) BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में सायबर सेल/थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मयंक मिश्रा को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी रतन जैन उम्र 27 वर्ष को पकडा गया, पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 1.40 लाख रुपये को जप्त कर बरामद किया गया।
आरोपी रतन जैन पिता जिनेन्द्र जैन उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 44 गुरू घासीदास वार्ड कसारीडीह दुर्ग जिला दुर्ग को आज 04 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, खुशाल बोरकर, संतोष धीवर सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं सायबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।