स्वास्थ्य सेवकों ने किया जरूरतमंद महिला को रक्तदान

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 जनवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोरभट्टी में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सुनील पात्रे एवं उप स्वास्थ्य केंद्र जेवरा में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हिरदेशाय जोशी ने एक जरूरतमंद बहन को रक्तदान किया।