स्वास्थ्य विभाग से मीडिया अधिकारी, स्वास्थ्य संयोजक, सुरक्षा कर्मी का हुआ सम्मान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 जनवरी 2026 - बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी संजय कुमार तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा से स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों/योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जिले के आम नागरिकों को सूचना एवं लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के अनुशंसा पर प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी संजय कुमार तिवारी का मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग से अनुज रात्रे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) को आयुष्मान अरोग्य मंदिर गाड़ामोड़ में गुणवत्ता पूर्ण प्रसव कराए जाने और सौरभ रामटेके सुरक्षा कर्मी को अपने मूल दायित्वों के साथ कार्यालयीन कार्यों में अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया।