गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने निज कार्यालय, गांधी चौक, बाजार पारा, कांग्रेस भवन में किया ध्वजारोहण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 जनवरी 2026 - गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के द्वारा बेमेतरा नगर के विभिन्न स्थानों निज कार्यालय, गांधी चौक राम मंदिर, बाजार पारा, कांग्रेस भवन एवं राजीव भवन में ध्वजारोहण किया गया तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के संदेश को पढ़ा गया। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए गणतंत्र दिवस बेहद महत्वपूर्ण दिन है। यह दिवस भारत के राष्ट्रीय उत्सव में से एक है, हर किसी के मन ने देश भक्ति की भावना जगाता है। यह उन अवसरों में से एक है जो युवा पीढ़ी को हमारी अद्भुत भारती विरासत और संस्कृति से परिचित कराने में सहायता करता है।
यह वह दिन है जिस दिन हम उन महान नेताओं और स्वतंत्रता योद्धाओं का सम्मान करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपना जीवन बलिदान कर दिया। गणतंत्र दिवस हमें एकजुट का मूल्य भी सिखाता है। यह दिन हमें बताता है कि एकजुट होकर देश के लोगों ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया, जिससे शक्तिशाली ब्रिटिश शासन की नींव हिल गई।
महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन ने हमें दिखाया कि बिना बल प्रयोग या खून बहाए अपने से कहीं अधिक शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी पर कैसे काबू पाया जा सकता है। संविधान यह सुनिश्चित करता है कि देश में कोई जाति, पंथ या धार्मिक भेदभाव ना हो और गणतंत्र दिवस इसकी याद दिलाता है।
इस अवसर पर सुरेंद्र तिवारी, अविनाश राघव, टीआर जनार्दन, कविता साहू, प्रणीश चौबे, ललित विश्वकर्मा, रश्मि मिश्रा, मिथिलेश वर्मा, हरीश साहू, दिनेश पटेल, सुशीला जोशी, रीता पांडे, सुमन गोस्वामी, रूबी सलूजा, सनत धर दीवान, हेमिन यादव, मनोज शर्मा, रघु तिवारी, रेहाना रवानी, सुनील नामदेव, पप्पू साहेब, जनता साहू, हरि साहू, चितरेन वर्मा, नवीन ताम्रकार, मन्नू बनाफर, रमा साहू, घनश्याम देवांगन, वतन मिश्रा, चेतन साहू, कोमल पुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।