सीएमएचओ कार्यालय बेमेतरा में सीएमएचओ और जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन ने फहराया तिरंगा झंडा

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 जनवरी 2026 - गणतंत्र दिवस "26 जनवरी" के शुभ अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय बेमेतरा में सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने ध्वजारोहण किया। सीएमएचओ डॉ रोहलेडर ने समस्त मेडिकल स्टॉफ के साथ जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज, डीपीएम सुश्री लता बंजारे, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के साथ कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल हुए। 
   जिला चिकित्सालय बेमेतरा में गणतंत्र दिवस पर्व पर सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान के बाद उपस्थित सभी ने शासन के आदेशानुसार राष्ट्रगीत वन्देमातरम का भी साउंड सिस्टम के साथ गायन किए। तत्पश्चात सभी को स्वल्पाहार वितरण किया गया। उक्त अवसर पर जिला चिकित्सालय में सभी विशेषज्ञ डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडीकल स्टाफ, अधिकारी कर्मचारियों सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड आदि उपस्थित रहे।